देहरादून- लापरवाही..मरीज को जिंदा बताकर परिजनों को सौंपा, 4 अस्पताल गए, प्रबंधन ने पुलिस को दी मौत की सूचना

हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में शनिवार को घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजन अस्पताल से मरीज को लेकर चले गए, वहीं अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मरीज के मौत की सूचना भेज दी। परिजन एक के बाद एक अस्पतालों में महिला को लेकर भटकते रहे। बाद में झाझरा स्थित एक संस्था के अस्पताल ने महिला के मौत की पुष्टि की। करीब ढाई घंटे तक परिजनों और ग्रामीणों को समझाने के बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में मृतका का पंचनामा भरा गया।

जानकारी के अनुसार, सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक 25 वर्षीय मुस्लिम महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के दौरान परिजन अपने साथ ले गए। परिजन छोटे से लेकर बड़े अस्पतालों तक महिला का उपचार कराने के लिए भटकते रहे। तीन अस्पतालों के हाथ खड़े करने के बाद वह करीब 20 किलोमीटर दूर झाझरा स्थित एक संस्था के अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि अस्पताल लाने से 10 मिनट पहले महिला की मौत हो चुकी है। उसके बाद परिजन मृतका को लेकर गांव पहुंचे। इस दौरान मृतका को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी चल रही थी।

 

शाम करीब 7:00 बजे सहसपुर कोतवाली पुलिस के पास हरबर्टपुर स्थित संस्था के अस्पताल से महिला की मृत्यु की सूचना पहुंची। उसके बाद पुलिस बैरागीवाला पहुंची, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने पंचनामे के लिए शव देने से इंकार कर दिया। सूचना पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख व स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य जसविंदर सिंह बिट्टू मौके पर पहुंचे। मौके पर करीब दो हजार से अधिक ग्रामीण एकत्र हो गए थे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों को प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मनाया।

करीब ढाई घंटे तक मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के मान मनौव्वल के बाद वह उसका पंचनामा भरवाने के लिए तैयार हुए। मृतका के शव को दोबारा अस्पताल लाया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। पंचनामा भरने के बाद एसडीएम की अनुमति पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

और पढ़े  चमोली: बुग्यालों में इंसानी दखल से बदल रहा हिमालयन थार का ठिकाना, संरक्षण के लिए अब मानवीय हस्तक्षेप होगा कम
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…