मोटाहल्दू : गांव में गाड़ियों से चोरी हुआ हजारों लीटर तेल, पुलिस रात्रि गश्त के नाम पर करती है खानापूर्ति

Spread the love

मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम बकुलिया में कल और परसों रात डंपरों से हजारों लीटर डीजल चोरी हो गया। गांव के लगभग 2 दर्जन से भी अधिक डंपरों से तेल चोरी होने की घटना सामने आई है, डंपर मालिकों को 2-3 दिन बाद इसकी खबर लगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने अपने डंपरों की टंकी चेक की तो उनके ताले टूटे हुए थे और उसमें से तेल चोरी हो चुका था। कई लोगों के डंपर आंगन में खड़े हैं, चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आंगन में खड़े डंपरों से भी चोरी की गई है। कोरोना से सभी व्यापार पहले ही चौपट हो चुके हैं साथ में ऐसा नुकसान झेलना मुश्किल है।

पुलिस द्वारा रात्रि गश्त की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

ग्रामप्रधान विपिन चंद्र जोशी ने हल्दुचौर पुलिस चौकी में सूचना दी पुलिस वालों का कहना है कि जब कोई वाहन स्वामी शिकायत दर्ज करेगा तब हम आएंगे अभी तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची है।


Spread the love
और पढ़े  केदारनाथ धाम में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा
  • Related Posts

    सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन,दुश्मन की चाल को किया नाकाम

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू के खौड सेक्टर में भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराया। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन इलाके में…


    Spread the love

    हरिद्वार में 4 कांवड़ियों की डूबकर मौत,कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा

    Spread the love

    Spread the loveकांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ यात्री डूब गए। हादसे में चारों की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *