रुड़की- ऐसा हाल: जंग लगे गंदे कनस्तरों में मिले रसगुल्ले, कई में मिली मरी हुई मधुमक्खियां व मक्खियां

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सोहलपुर, कलियर के पास स्थित वाजिद स्वीट्स की मिठाई फैक्टरी पर छापा मारकर बड़ी अनियमितताएं पकड़ी। जंग लगे और गंदे टीन के कनस्तरों में करीब 1.60 कुंतल सफेद रसगुल्ले, 15 किलो गुलाबी रंग वाले रसगुल्ले और करीब 40 किलो मिल्क केक बिक्री के लिए रखा मिला।

कई कनस्तरों में मरी हुई मधुमक्खियां और मक्खियां भी पाई गई। मौके से 25 किलो स्टार्च पाउडर भी मिला। उर्स के दौरान हुई कार्रवाई के बाद से कलियर और आसपास की निर्माण इकाईयों में भी हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर फ्रिज से करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर मिला है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिले में पनीर, मिठाई निर्माण इकाइयों, दुकानों और डेयरियों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल आरएस रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने गुप्त सूचना के आधार पर वाजिद स्वीट्स का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान निर्माण स्थल पर भीषण गंदगी मिली। फर्श कच्चा था और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं थी। दीवारों और छत पर कालिख जमी हुई थी। मिल्क केक की ट्रे और डिब्बे भी धूल भरे स्थानों पर रखे मिले।

टीम ने खुले रसगुल्ले और स्टार्च पाउडर के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। टीम ने मौके पर शेष मिठाइयों के साथ करीब दो कुंतल स्टार्च पाउडर गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने निर्माण इकाई को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया है। साथ ही वाजिद स्वीट्स का एफएसएसएआई लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।

और पढ़े  श्रीनगर: युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, अंदर जाने की जिद पर अड़े छात्र, पुलिस से तीखी बहस
  • Related Posts

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…

    देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

    देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और…