प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त,(आर.पी.एफ.) डॉ० एस.एन.पाण्डेय द्वारा नई बैरक का शिलान्यास

Spread the love

आज दिनांक 11.02.22 दिन शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल, रिजर्व लाइन, आलमबाग, लखनऊ में प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आर.पी.एफ.) उत्तर रेलवे बडौदा हाउस,नई दिल्ली डॉ० सत्य नारायण पाण्डेय द्वारा आर.पी.एफ. के बल कर्मचारियों के हितार्थ नई बैरक के निर्माण के शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक, श्री सुरेश कुमार सपरा भी उपस्थित रहे | इस नई बैरक के निर्माण के उपरांत कर्मचारियों के आवास एवं रहन-सहन की व्यवस्था और अधिक सुविधाजनक हो सकेगी| इस अवसर पर प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने लखनऊ एवं वाराणसी के सुरक्षा अधिकारियो एवं निरीक्षको के साथ सुरक्षा सम्मलेन के तहत आयोजित होने वाली वैठक में भाग लिया एवं अपने विचार एवं सुझावों के द्वारा सभी का मार्ग दर्शन किया | उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल की प्रतिबद्ध कार्यप्रणाली का उल्लेख करते हुए समस्त कर्मचारियों को प्रेरित किया एवं सभी से अनुशासित एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने की अपेक्षा की | इसके अतिरिक्त इस अवसर पर प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त डॉ० एस.एन.पाण्डेय एवं मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, श्री सुरेश कुमार सपरा द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया | इस कार्यक्रम में मण्डल के सुरक्षा विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

(रेखा शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक,
उत्तर रेलवे,लखनऊ


Spread the love
और पढ़े  टिहरी: केतन लाल प्रकरण, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *