हिजाब को समर्थन देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

हिजाब को समर्थन देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हाल ही में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बिकिनी का जिक्र कर दिया था. प्रियंका अपने इस बयान पर घिर चुकी हैं. प्रियंका गांधी का बिकनी पहनने का बयान तूल पकड़ता जा रहा है.अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दस ने प्रियंका गांधी को नसीहत दी है।उन्होंने कहा कि हिजाब प्रकरण पर जिस प्रकार से प्रियंका गांधी का स्टेटमेंट आया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि विद्या के मंदिर में जिस प्रकार से लोग राजनीति कर रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. वहां पर हिजाब का इस प्रकार से बवाल और विवाद करना ही नहीं चाहिए. शिक्षा के मंदिर में जिस प्रकार से संवैधानिक तरीके से जो नियम हैं, उसका फॉलो हर बच्चों को करना चाहिए. वहां कोई धार्मिक उन्माद फैलाकर जिस प्रकार से पूरे देश में एक माहौल खड़ा किया जा रहा है. इससे सावधान होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आप राजनीति मत करिए.आप राजनीतिक रोटी मत सेंकिए.राजू दास ने प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश का चुनाव आया तब तिलक लगा लिया और सूट में आ गईं, नहीं तो आप भी जींस में घूमती थीं. यह दुखकारी है कष्टकारी है, ऐसे बच्चों को बरगलाना आप छोड़ दें.

और पढ़े  हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे CM धामी, 19 जिलों की 393 इकाइयों के पदाधिकारी जुटे
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…