नैनीताल / रामनगर : गार्जिया घूमने आए 10 वर्षीय बालक की कोसी में डूबने से मौत ।

Spread the love

मुरादाबाद से परिवार सहित रामनगर घूमने आए दस वर्षीय बालक की गर्जिया में कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। झूलापुल से करीब आधा किमी दूरी पर बालक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुध बाजार मानपुर मुरादाबाद निवासी वसीम अपनी पत्नी नेहा, बहनोई शादुल जफर, उसकी पत्नी जैनब, भाभी नगमा पत्नी शरफुद्दीन उर्फ बबलू, नगमा के बेटे फरदीन और मो. अली के साथ रामनगर घूमने आए थे। वह सुबह ट्रेन से रामनगर पहुंचे। इसके बाद रामनगर में बैराज और अन्य स्थान पर घूमने के बाद गर्जिया के झूलापुल पर पहुंचे।
रविवार शाम करीब चार बजे झूलापुल के पास अचानक दस वर्षीय मो. अली का पैर फिसला और वह नदी में गिर गया, जिसे परिजनों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह नदी की तेज धार में बह गया। परिजनों ने सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से करीब आधा किमी दूर मो. अली का शव बरामद किया। परिजन बचने की उम्मीद में पुलिस के साथ रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया हालांकि परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। बताया गया कि मो. अली का पिता शरफुद्दीन उर्फ बबलू राजमिस्त्री हैं, जो परिवार के साथ नहीं आए थे।


Spread the love
और पढ़े  टिहरी- घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *