टिहरी- घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़

टिहरी जनपद के घनसाली स्थित इंडियन गैस एजेंसी के बाहर रसोई गैस सिलिंडर के लिए देर रात अचानक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। गैस की किल्लत की खबर फैलते ही लोग रात में ही सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर घर वापस भेजा और भरोसा दिलाया कि घबराने की जरूरत नहीं है, जिन लोगों की गैस बुकिंग हो रखी है पहले उन्हें ही मिलेगा।

समाजसेवी विनोद लाल ने बताया कि पांच दिनों से गैस की सप्लाई नहीं आई है, जिसके कारण लोगों में चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से उपभोक्ता सुबह आने वाली गैस गाड़ी के इंतजार में रात से ही लाइन में लग गए।

 

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि लंबी कतारें गलत सूचनाओं के कारण लगी हैं। उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलेगा जिनकी बुकिंग पहले से हो चुकी है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के आधार पर गैस वितरण किया जाएगा। प्रशासन की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन गैस की कमी ने लोगों की परेशानी को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

और पढ़े  देहरादून: अंतिम चरण में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, 26 नवंबर को लोक भवन कूच, कुमारी सैलजा भी होंगी शामिल
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…