चमोली / उत्तराखंड : बारिश से 11 सडकें बंद, प्रशासन है मुस्तैद।

Spread the love

चमोली की डी.एम. स्वाति.एस.भदोरिया का कहना है कि बंद मार्गो को खोलने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे है l जिले मे 131 जेसीबी लगाई गई है l बद्रीनाथ हाईवे पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती की गई है l
जिले मे 11 लिंक मार्ग भी अभी बंद है l जिन्हे खोलने के प्रयास किए जा रहे है l मंगलवार रात से हो रही लगातार बारिश के चलते जगह जगह सड़के बन्द हो गई हैं। मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश बुधवार को भी रही जारी। बारिश के चलते ऋषिकेश- बद्रीनाथ नेशनल हाईवे कर्णप्रयाग और गौचर के बीच गलनाउ में दो जगहों में पहाड़ी से मलबा आने से बन्द है। एन एच की दो मशीनो द्वारा मलबे को साफ किया जा रहा है। हाईवे के बंद होने से दोनों ओर लग गया है लंबा जाम। वही कर्णप्रयाग- नैनिताल नेशनल मार्ग कर्णप्रयाग के सुभाष नगर के नजदीक पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से बन्द हो गया है। आदिबद्री से आगे भी नेशलन हाईवे अभी बन्द है गौचर- सिदोली मोटर मार्ग में भी सिन्दरवानी गदेरे बढ़ने पर बुजुर्गों को कंधे में ले जाकर सड़क पार करानी पड़ी। वही लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। 10 बजे करीब गलनाउ के पास मलबे को साफ कर वाहनों की आवाजाही के लिए हाईवे खोल दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  सितारगंज Accident: पीलीभीत हाईवे पर डंपर की टक्कर से 3 युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *