चंपावत,अल्मोड़ा, नैनीताल में बैठकी होली की धूम।

Spread the love

होली का त्योहार हमारे देश का एक प्रमुख त्योहार है अलग – अलग राज्य में अलग-अलग तरह से इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे ही होली के त्यौहार को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में कुमाऊं होली के नाम से जाना जाता है । यह त्योहार कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस होली का काफी एतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह होली काफी महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्यौहार बसंत पंचमी से शुरू होता है , बैठकी होली कुमाऊं के बड़े नगरों में मनाई जाती है,यह खासकर अल्मोड़ा और नैनीताल में खूब हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी के दिन शुरू होती है व इसमें गीत घर की बैठक में राग रागिनीयों के साथ मनाई जाती है । लोग इस दिन मीरा बाई से लेकर बहादुर शाह जफर तक की रचनाएं सुनते हैं, इसमें शामिल होती है मुबारक हो मंजरी फूलों भरी या ऐसी होली खेले जनाब अली, जैसी ठुमरिया गाई जाती है।


Spread the love
और पढ़े  धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, 7 और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *