कालपी जालौन : मिड डे मील ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

मंगलवार को मिड डे मील रसोईया कर्मचारी यूनियन जालौन के तत्वधान में रसोइयों ने कालपी तहसील में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार बलराम गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग उठाई। संगठन के बैनर तले दर्जनों रसोईया नारे लगाते हुए तहसील परिसर में पहुंचे यहीं पर तहसीलदार को कमलेश यादव ,अनिता, रेखा देवी, ममता, सुधा देवी, फूला देवी, गीता देवी ,राजकुमारी, शांति देवी आदि रसोइयों ने ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया है कि मिड डे रसोइयों वर्करो को मार्च के बाद से अपनी मजदूरी तथा मानदेय का भुगतान नहीं किया गया । कोरोना महामारी के दौरान हम लोगों ने महत्वपूर्ण कार्य दिया। रसोइयों को मात्र 10 माह का मानदेय मिलता है तथा छुट्टियां भी नहीं मिलती हैं रसोइयों ने मांग उठाई है कि हम लोगों को 12 माह का मानदेय मिलना चाहिए, मेडिकल लीव ,आकस्मिक अवकाश, न्यूनतम वेतन तथा पेंशन दी जाए। उन्होंने कहा कि हम लोगों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके निर्णय लिया जाए। उन्होंने बताया कि मिड डे मील रसोईया अपनी मांगों को लेकर कोविड प्रोटोकोल के तहत जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगें।


Spread the love
और पढ़े  जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल
  • Related Posts

    शहजाद जयहिंद ने BJP से दिया इस्तीफाकहा—‘कुछ लोगों’ ने फैसले के लिए मजबूर किया

    Spread the love

    Spread the loveकई दिनों से चल रही अटकलों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी और उसकी सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने…


    Spread the love

    Wedding- रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की पहली झलक आई सामने

    Spread the love

    Spread the loveक्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी आखिरकार दुनिया के सामने आ गई है। लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले इस कपल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *