IPS अफसर की मां का कत्ल: मुंह से खून, हाथ में इंजेक्शन के निशान, गहने गायब; लूट के बाद हत्या की कहानी

त्तरप्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) से लूट के बाद उनकी हत्या कर दी गई। रविवार सुबह अंबेडकरनगर के मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव स्थित उनके घर पर उनका शव मिला। उनके मुंह से खून बह रहा था, शरीर से सोने के जेवर भी गायब थे। 

डीआईजी सोमेन वर्मा, एसपी प्राची सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मुंह में कपड़ा ठूंसे जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस नेअज्ञात के खिलाफ लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ निवासी आशुतोष मिश्र की मां इंद्रवती (91) पिछले करीब दो सप्ताह से गांव स्थित पैतृक घर पर अकेली रह रही थीं। शनिवार दोपहर को एसपी आशुतोष मिश्रा भी अपनी मां से मिलने आए थे लेकिन ड्यूटी के चलते वह कुछ ही देर में वापस लखनऊ लौट गए थे।

 

एसपी को चाचा ने दी मां की मौत की सूचना
रविवार सुबह करीब 10 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी मां इंद्रावती को हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वे लखनऊ से घर पहुंचे। घर पहुंचने पर एसपी आशुतोष मिश्रा ने अपनी मां के शव का निरीक्षण किया। 

 

शरीर से गहने भी थे गायब
उन्होंने देखा कि उनके मुंह से खून निकल रहा था। इसके साथ ही, मां के गले से सोने की चेन गायब थी। सोने के दानों वाली तुलसी की माला भी शव पर नहीं मिली। नाक की कील और कान के टप्स भी गायब पाए गए। पैरों में पहनी जाने वाली पायल भी शव पर नहीं थी। तथ्यों के आधार पर आशुतोष मिश्रा ने लूट और हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

और पढ़े  UP मौसम: मानसून ने बदली चाल, भारी बारिश पर लगा ब्रेक, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें अगले 7 दिन का हाल

सूचना पर डीआईजी सोमेन वर्मा और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर जांच की गई। फोरेंसिक, सर्विलांस और एसओजी टीमों को भी जांच में लगाया गया। आसपड़ोस के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। डीआईजी सोमेन वर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

मुंह और हाथ पर मिले चोट के निशान
देर रात आई इंद्रावती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौत की वजह जानने के लिए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। पोस्टमार्टम के दौरान इंद्रावती के मुंह और हाथ में चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

घर व आसपास नहीं लगा है सीसीटीवी
घर के बाहर कहीं भी सीसीटीवी नहीं लगा है न ही गांव में आसपास के घरों में किसी से सीसीटीवी लगवा रखा है। ऐसे में पुलिस को अभी किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी नहीं मिल पाया है।

 

1998 में पुलिस विभाग में चयन
आशुतोष मिश्रा का वर्ष 1998 में पुलिस विभाग में चयन हुआ था। 2016 में पदोन्नति के बाद आईपीएस अधिकारी बने। इस बीच उन्होंने मुरादाबाद, बहराइच, अलीगढ़, बाराबंकी और डीजीपी हेडक्वार्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। 29 नवंबर 2023 से वह पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात हैं।

एसपी आशुतोष मिश्रा की दो बहनें लक्ष्मी व श्रद्धा हैं। दोनों का विवाह हो चुका है। लक्ष्मी लखनऊ में रहती हैं और श्रद्धा मुंबई में रहती हैं। मां इंद्रावती की मौत के बाद लक्ष्मी लखनऊ से अपने पैतृक गांव पहुंच चुकी हैं। श्रद्धा के मुंबई से देर रात गांव पहुंचने की बात ग्रामीण बता रहे हैं।

  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…