जेन जी के बाद अब जेन अल्फा की आवाज, शिक्षक न होने के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं

Spread the love

खनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना ‘जेन अल्फा’ की ये छात्राएं करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं।

 

शिक्षकों की कमी और खराब खाना बनी प्रदर्शन की वजह
छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, भोजन की निम्न गुणवत्ता और बीमारी की हालत में सही इलाज न मिलना जैसी गंभीर समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। छात्राओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

 

जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ीं छात्राएं
सड़क पर छात्राओं के बैठते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। छात्राएं मौके पर जिलाधिकारी  को बुलाने और अपनी मांगों के तत्काल समाधान पर अड़ी हैं। पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारी फिलहाल छात्राओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं।

 

पुलिस ने रोका तो सीएम आवास की तरफ बढ़ी छात्राएं

जाम को बढ़ता देख पुलिस ने बलपूर्वक छात्राओं को सड़क से हटाने की कोशिश की। इससे नाराज छात्राओं ने सीएम आवास की तरफ कूच कर दिया। मौके पर पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं था।

डीएम के न पहुंचने से नाराज छात्राएं मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल निकलीं

दुबग्गा के कानपुर बाईपास पर सोमवार सुबह जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठीं। छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। मौके पर जिलाधिकारी समेत उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर छात्राएं अड़ी रहीं।

और पढ़े  UP- शासन ने किया स्पष्ट, प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को नहीं मिलेगा मानदेय

ढाई घंटे बाद भी जिलाधिकारी के मौके पर न पहुंचने से नाराज छात्राएं मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल ही निकल पड़ीं। छात्राओं के आगे बढ़ने पर ठाकुरगंज, काकोरी, दुबग्गा और पारा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस और विद्यालय के शिक्षक छात्राओं को रोकने और समझाने में जुटे रहे।छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से कई समस्याएं हैं।

शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा भोजन और छात्राओं के बीमार पड़ने पर इलाज की व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं को लेकर भी छात्राएं नाराज हैं। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।बारिश के बावजूद छात्राओं का प्रदर्शन जारी रहा। छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं और मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल चलने लगीं। उनके पीछे पुलिस और शिक्षक भी चलते रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और छात्राओं को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 कांवड़िया गंगा में डूबे,तलाश में जुटी एनडीआरफ व गोताखोर

    Spread the love

    Spread the loveशहर के पांचाल घाट पर सोमवार को भोर में जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव चार लोग…


    Spread the love

    IPS अफसर की मां का कत्ल: मुंह से खून, हाथ में इंजेक्शन के निशान, गहने गायब; लूट के बाद हत्या की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) से लूट के बाद उनकी हत्या कर दी गई। रविवार सुबह अंबेडकरनगर…


    Spread the love