जालौन : कालपी कॉलेज परीक्षा केंद्र में परीक्षा के लिए हुए पुख्ता इंतजाम

कालपी कॉलेज कालपी में 24 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाली डिग्री परीक्षाओं को शांतिपूर्वक एवं कोरोना प्रोटोकॉल के तहत निपटाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ सुधा गुप्ता ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति के निर्देशन के तहत वार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित है उन्होंने बताया कि बीए एवं बीएससी द्वितीय वर्ष एवं अंतिम दर्श एमए उत्तराद्र की कक्षाओं की परीक्षा में परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे शासन द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन करने हेतु सभी छात्र छात्राओं को मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने एवं पीने का पानी की पारदर्शी बोतल लाना भी अनिवार्य है।

816 परीक्षार्थी दो पारियों में देंगे परीक्षा

कालपी कॉलेज कालपी को विश्वविद्यालय के द्वारा नोडल सेंटर बनाया है जिसमें 5 महाविद्यालयों के 816 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी। परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित होंगी प्रथम पारी सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक रहेगी। प्राचार्य डॉ सुधा गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थी के तापमान की चेकिंग होगी। कुलानुशासित/ परीक्षा प्रभारी का दायित्व डीपी सिंह तथा डॉ सोम चंद्र को सौंपा गया है।

और पढ़े  आसमान में एक साथ गरजे कई देशों के विमान: तरंग शक्ति का भारतीय वायुसेना ने दिखाया शानदार नजारा
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…