कालपी जालौन : मिड डे मील ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मंगलवार को मिड डे मील रसोईया कर्मचारी यूनियन जालौन के तत्वधान में रसोइयों ने कालपी तहसील में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार बलराम गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग उठाई। संगठन के बैनर तले दर्जनों रसोईया नारे लगाते हुए तहसील परिसर में पहुंचे यहीं पर तहसीलदार को कमलेश यादव ,अनिता, रेखा देवी, ममता, सुधा देवी, फूला देवी, गीता देवी ,राजकुमारी, शांति देवी आदि रसोइयों ने ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया है कि मिड डे रसोइयों वर्करो को मार्च के बाद से अपनी मजदूरी तथा मानदेय का भुगतान नहीं किया गया । कोरोना महामारी के दौरान हम लोगों ने महत्वपूर्ण कार्य दिया। रसोइयों को मात्र 10 माह का मानदेय मिलता है तथा छुट्टियां भी नहीं मिलती हैं रसोइयों ने मांग उठाई है कि हम लोगों को 12 माह का मानदेय मिलना चाहिए, मेडिकल लीव ,आकस्मिक अवकाश, न्यूनतम वेतन तथा पेंशन दी जाए। उन्होंने कहा कि हम लोगों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके निर्णय लिया जाए। उन्होंने बताया कि मिड डे मील रसोईया अपनी मांगों को लेकर कोविड प्रोटोकोल के तहत जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगें।

और पढ़े  नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?: दिवाली, भैया दूज से लेकर छठ तक... देखें छुट्टियों की पूरी सूची
  • Related Posts

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…

    तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़, पुलिस जांच में जुटी

    बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के शख्स ने उन्हें कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की…