कालपी जालौन : नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को दिलाई शपथ विकास पर रहेगा जोर

मंगलवार को महेवा विकासखंड के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख डॉ दुर्गेश प्रताप सिंह एवं बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों के तहत धूमधाम पूर्वक संपन्न हुआ।
ब्लॉक कार्यालय में उप जिलाधिकारी कौशल कुमार ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को पद की शपथ दिलाई मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे इलाकाई विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गतिशीलता बनाए रखें। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जनता एवं बीडीसी सदस्यों ने जो दायित्व सौंपा है मैं पूरी निष्ठा ईमानदारी एवं लगन शीलता से निर्वाहन करके पूरी शिद्दत से विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाऊंगा। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित 38 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह समेत कार्यालय के कर्मचारियों तथा संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़े  शौर्य दिवस: सेना की इन्फैंट्री में कैसे होती है भर्ती? कितनी कठिन होती है ट्रेनिंग, जानें चयन प्रक्रिया
  • Related Posts

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…

    दिल्ली में राहुल गांधी की जन सुनवाई: कहा- सीईसी के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा विपक्ष, ऊपर से हो रही वोट चोरी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान…