उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना के 40 नए संक्रमित, 1 की गई जान ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 40 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 48 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 435 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 20307 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। टिहरी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में दो-दो, बागेश्वर में आठ, चमोली में चार, देहरादून में सात, हरिद्वार में तीन, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक व पिथौरागढ़ में छह संक्रमित सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342502 हो गई है। इनमें से 328658 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7369 लोगों की जान जा चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  किच्छा- बहेड़ी में छिपाकर रखे थे काटे गए 25 पेड़ों के गिल्टे,103 गिल्टे बरामद 
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *