मोटाहल्दू : एसडीएम दरबार में ग्रामीणों ने बताई समस्या, एनएच के अधिकारी रहें मौजूद

Spread the love

राष्ट्रीय राजमार्ग 87/109 की जद में आ रहे पाडलीपुर गांव के ग्रामीणों आज लालकुआं तहसील कार्यालय में एसडीएम मनीष कुमार सिंह की मध्यस्थता में एनएचआई के अधिकारियों के साथ वार्ता की गई। उक्त वार्ता लगभग 2 घंटे तक चली। जिसने एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा एसडीएम के सामने अपनी कागजी कार्यवाही प्रस्तुत की, वहीं पाड़लीपुर के ग्रामीण ने पुराने हाइवे निर्माण के नक्शे के साथ वर्ष 2012 में किए गए गजट के पत्राचार प्रस्तुत किए, जिसमें काफी त्रुटियां देखने को मिली लेकिन एनएच के अधिकारी इन सभी बातों का सटीक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद बैठक में तय हुआ है कि एक बार पुनः उक्त भूमि की नपाई की जाएगी। अब आने वाले दिनों में राजस्व विभाग के साथ एसएलओ कार्यालय व एनएचआई की संयुक्त टीम द्वारा पाड़लीपुर गांव के आसपास की जमीन की पुनः पैमाइश किया जाना तय हुआ है।

वहीं उक्त वार्ता के दौरान पाड़लीपुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जबरन हटाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन पुराने गजट में पाड़लीपुर गांव में सड़क का निर्माण नहीं होना था,पूर्व में गांव में जो घर हाईवे की जद में आ रहे थे, उन सभी भवन स्वामियों को मुआवजा भी दे दिया गया है। लेकिन अब पुरे एरिया का नया गजट कर लोगों को उजाड़ा जा रहा है।

वही लालकुआं विधायक प्रतिनिधि मुकेश दुम्का भी उक्त बैठक में मौजूद रहे उन्होंने कहा कि पाड़लीपुर के ग्रामीणों के साथ किसी भी हाल में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर संभव प्रयास किया जाएगा कि लोगों का घर बचा रहे और हाईवे का निर्माण भी हो जाए। इस दौरान मुख्य रूप से एनएच अधिकारी मीनू, एचके जोशी, मोहित बोरा, डॉ बालम बिष्ट, विक्की पाठक, गगन जोशी, संजय शर्मा, गिरीश जोशी, मनोज बिष्ट, सुनील कुमार, खेम सिंह, संजय थापा, पंकज बिष्ट, जीवन बिरखानी, रेखा जोशी, कमला पाठक, पुष्पा मेहता, देवकी जोशी, तारा थापा, भगवती बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे।

और पढ़े  रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *