उत्तराखंड :- चारधाम यात्रा – प्रदेश में 18 सितंबर से शुरू होगी यात्रा, यात्रियों की संख्या हुई तय ।

Spread the love

उत्तराखंड में कल यानी शनिवार से चारधाम यात्रा शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। वहीं भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने हाईकोर्ट और राज्य सरकार को 18 सितंबर से चारधाम शुरू होने पर शुक्रिया कहा। इस सिलसिले में शुक्रवार को एसओपी जारी हो सकती है।
गुरुवार को हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा के सशर्त संचालन की अनुमति दिए जाने के बाद से राज्य सरकार, शासन और देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड तुरंत हरकत में आ गए थे।
सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट 18 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। एक दिन में एक हजार यात्री ही धाम के दर्शन कर सकेंगे। हेमकुंड ट्रस्ट ने यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
श्रद्धालुओं को कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही धाम में पहुंचने की अनुमति
हेमकुंड ट्रस्ट के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि बाहारी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही धाम में पहुंचने की अनुमति होगी। यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं को ऋषिकेश गुरुद्वारा ट्रस्ट के कार्याल में अपना पंजीकरण करवाकर प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र और 10 साल से कम आयु के बच्चे धाम में न आएं। साथ ही यात्रियों को किसी भी कुंड में स्नान करने की अनुमति नहीं होगी। 

वहीं यात्रा शुरू होने से भ्यूंडार घाटी के लोगों में खुशी की लहर है। हालांकि फूलों की घाटी खुलने से यहां घांघरिया में होटल, लॉज और रेस्टोरेंट पहले से ही खुले हैं। हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने से क्षेत्र में कारोबार तेज हो जाएगा। 

और पढ़े  उत्तराखंड Weather- प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का 3 जिलों में येलो अलर्ट

घांघरिया में भी गुरुद्वारे में तीर्थयात्रियों को ठहरने की व्यवस्था
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में ठहरने और खाने की व्यवस्था है। गोविंदघाट में ठहरने के लिए निजी लॉज के साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन की दो धर्मशालाएं भी मौजूद हैं। यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में भी गुरुद्वारे में तीर्थयात्रियों को ठहरने की व्यवस्था है।

चारधाम यात्रा शुरू होना सुखद : पोस्ती
देवस्थानम बोर्ड के सदस्य व केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुरू होना सुखद है। यात्रा सफल होगी और कई परिवारों की आजीविका को बल मिलेगा। जारी बयान में पोस्ती ने कहा कि अश्विन मास की संक्रांति का दिन उत्तराखंड के लिए खुशी का दिन है। एक तरफ जहां चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो रहा है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने नैनीताल हाईकोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रा खोलने का निर्णय आमजन के हित से जुड़ा है। अब, चारधाम से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा और वे अपने घर-परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *