उत्तराखंड / चमोली : कर्तव्यनिष्ठ फार्मासिस्ट को स्वतंत्रता दिवस पर विशेष रूप से किया गया सम्मानित।

Spread the love

प्रतिभाएं गरीब हों,सामाजिक क्षेत्र की हों या सरकारी क्षेत्र के हों,उनके अच्छे कार्यों का सही आंकलन किया ही जाना चाहिए।और उन्हें समय-समय पर सहयोग और सम्मान देने की जरूरत होती है ताकि वे दुगने उत्साह से अपनी प्रतिभाओं का बेहरतीन उपयोग समाज हित में करते रहें। ऐसे ही एक सरकारी क्षेत्र के प्रतिभावान व्यक्ति को स्वतंत्रता दिवस पर यहां सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में सामाजिक सरोकार संस्था ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में कार्यरत फार्मासिस्ट जगजीत सिंह नेगी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया है।इस अवसर पर संस्था के सदस्यों, पत्रकारों,और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार संस्था के गौरव सम्मान के तहत फार्मासिस्ट जगजीत सिंह नेगी को फ़ूल माला पहनाकर शॉल भेंट करते हुए प्रसश्ती पत्र भी दिया।

दर-असल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में सन् 1997 बैच के राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर से फार्मेसी पास आउट जगजीत सिंह नेगी अपनी सरकारी नौकरी के द्वितीय नियुक्ति पर सन् 2012 से कार्यरत हैं।इनकी प्रथम नियुक्ति पोखरी विकास खंड के राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय रौता में हुई थी। वहां भी इनका कार्यकाल बहुत ही उत्कृष्ट रहा था।

सन् 2012 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में अपनी सेवाएं देते हुए इन्होंने संपूर्ण स्टाफ एवं आम जनता के दिलों में गहरी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। वर्तमान में कोविड काल में जगजीत सिंह नेगी ने बेहतरीन सेवा से लोगों की सेवा की।और वह स्वयं भी कोरोना से भी संक्रमित हो गये थे। उससे उबरने के बाद भी वे लगातार कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते रहे।कोरोनाकाल में यह सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते रहे। चाहे वैक्सीनेशन का कार्य हो, सेंपलिंग लेने की बात हो या कोरोना से संक्रमित लोगों को सरकारी आइसोलेशन सेंटरों तक पहुंचाने की बात हो , जगजीत सिंह नेगी ने सभी दायित्वों को बहुत शानदार तरीके से निभाए हैं।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, सीसीटीवी में दिखा, एक अन्य भी रडार पर

सामाजिक सरोकार संस्था के अध्यक्ष दलीपसिंह नेगी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी दैनिक रूटीन के कार्यों में भी उनका मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बहुत ही मृदुल व्यवहार के साथ तमाम गंभीर घायलों के उपचार आदि में भी बढ़-चढ़कर रुचि लेते हुए वे लोगों के लिए एक आशा की किरण बने हुए हैं। बताया कि उनके यहां नियुक्ति के बाद से बहुत ही कम लोग रेफर होते हैं जिनको मामूली चोट या बिमारी में भी हर कहीं रेफर कर दिया जाता है। दलीपसिंह नेगी ने कहा कि इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दूसरे कर्मचारियों को भी समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं फार्मासिस्ट जगजीत सिंह नेगी लोगों के द्वारा लिए गए सम्मान से बहुत ही प्रसन्नचित्त दिखाई दिए। उन्होंने इसके लिए सामाजिक सरोकार संस्था और सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निशंदेह यह सम्मान और प्यार पाकर मुझे दुगने उत्साह से अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए और भी प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    कपड़े बदल रही महिलाओं को झांक रहा था मनचला, भीड़ ने पीटा,आरोपी भाग गया

    Spread the love

    Spread the loveहरकी पैड़ी के पास कपड़े बदल रही महिलाओं को झांकते एक अधेड़ व्यक्ति को यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ ने जमकर पीटा। आरोप है कि यह व्यक्ति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *