हल्द्वानी / रामपुर रोड सड़क हादसा: बेलबाबा के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 1 की मौत, चालक फरार

ल्द्वानी शहर के रामपुर रोड हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार एसी मेकेनिक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दो युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार और स्कूटी को कब्जे में ले ली। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।

 

यूपीसीएल के 13 बीघा बिजलीघर में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले मो.वाजिद का बेटा अर्शलान (21) एसी मेकेनिक है। मंगलवार की शाम वह अपने साथी मेकेनिक के साथ रुद्रपुर से लौट रहा था कि बेलबाबा के पास शहर से रुद्रपुर की ओर जा रही नोएडा नंबर की अर्टिगा कार ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इस बीच किसी ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, जहां अर्शलान की मौत हो गई जबकि घायल हशलीन निवासी इंदिरानगर, बनभूलपुरा का नैनीताल रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।

और पढ़े  देहरादून: BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, तीरथ सिंह रावत के स्वागत कार्यक्रम में हुए शामिल
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…