रामनगर- टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टेंपो में शव लेकर कोतवाली पहुंचे आक्रोशित परिजन

रामनगर के टांडा मल्लू निवासी टैक्सी चालक रवि सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को टेंपो में लेकर कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से मौत के कारणों का पता लगाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के समझाने के बाद परिजन शव लेकर लौट गए।

जानकारी के अनुसार, टांडा मल्लू निवासी रवि सैनी (26) पुत्र दुर्गा सैनी शुक्रवार सुबह टांडा निवासी एक महिला के घर गया था। शाम को महिला ने परिजनों को सूचना दी कि रवि उसके घर के बरामदे में अचेत अवस्था में पड़ा है। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रवि के हाथ पर कट और गर्दन पर नुकीली वस्तु से चोट के निशान मिले हैं। इसके चलते मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को टेंपो में लेकर कोतवाली पहुंच गए। काफी देर तक परिजन कोतवाली के बाहर रहे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया जिसके बाद वे शव लेकर लौट गए।कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

और पढ़े  देहरादून: BJP की संगठनात्मक बैठक में जुटे मंत्री और पदाधिकारी, राम माधव, बांसुरी स्वराज करेंगी संबोधित
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…