मौसम दिल्ली-एनसीआर: गरज-चमक के साथ रात भर बारिश, दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में कल से जारी बारिश अब सुबह थमी है। पूरी रात बारिश होती रही। बादल गरजे और हल्की हवाएं चलीं। इससे न केवल ठंडक बढ़ गई बल्कि एक्यूआई में भी गिरावट दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हवाले से बताया कि बुध और वीरवार को दिल्ली का एक्यूआई 200 के पार था जो आज सवेरे 4 बजे 133 तक आ पहुंचा।

कल भी दिल्ली में मौसम बदला रहा। सुबह और शाम हुई बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और ठंड का एहसास बढ़ गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। शाम को करीब एक घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से राजधानी के कई इलाकों में मौसम ठंडा हो गया। वहीं, करवा चौथ पर बादल छाए रहने से चंद्रमा के दर्शन में देरी हुई।

 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान से उत्तर भारत तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहा। इसके साथ दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय रहा। इसके प्रभाव से सुबह हल्की बारिश हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। शाम को बारिश का दौर फिर शुरू हुआ।

 

 

सामान्य से 5.6 डिग्री नीचे रहा अधिकतम तापमान
बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटे के मुकाबले 6.4 डिग्री कम और सामान्य से 5.6 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

और पढ़े  देहरादून - सीएम योगी ने दी मां को अंतिम विदाई: श्रद्धांजलि देकर किया नमन, छोटे भाई ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में

आज भी हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…