Today Horoscope 30 October 2026 आज इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकता है लाभ, पढ़ें   आज का अपना राशिफल।

 

मेष–आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और अवसरों के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आर्थिक मामलों में लाभ के योग बनेंगे और आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है, लेकिन बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें और किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

 

वृषभ- आज भाग्य आपका साथ देता नजर आएगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और धन के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए किसी बड़ी ताकत से कम नहीं रहेगा और उनके सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यात्रा या किसी खास मुलाकात के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मिथुन- आज आपके जीवन में राहत और सुकून का माहौल बनने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी और आप पहले से अधिक सहज महसूस करेंगे। अपनी बुद्धिमानी और चतुराई से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है और अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करने का मन होगा।

कर्क- स्थिति करीब-करीब सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहे जाएंगे लेकिन शुभता बरकरार रहेगी। कुछ अच्‍छा होता रहेगा जीवन में। पीली वस्‍तु पास रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

सिंह- सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के लग्‍न में होने के नाते आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में होने के कारण संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। यूरिन से सम्‍बन्धित कुछ समस्‍या हो सकती है। कुल मिलाकर मध्‍यम स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य की बनी हुई है लेकिन एक दो दिन अच्‍छा गुजरेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। आर्थिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी में रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला- शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक- शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान अद्भुत चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

मकर- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक दिन और प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। ताम्रपात्र दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 28 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, जानें सभी राशियों का हाल।।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपकी कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

मीन- आज का दिन नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दे रहा है। लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और घर-परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। परिवार के किसी सदस्य को करियर या नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर संयम रखें, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न पैदा हो। पुराने मित्र से मुलाकात होने पर बीते दिनों की यादें ताजा होंगी।

  • Related Posts

    Today Horoscope 29 October 2026 आज मिल सकता है इन राशि वालों को धन लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए कई अच्छी संभावनाएँ लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके कामों में गति आएगी और आर्थिक लाभ…

    Today Horoscope 28 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, जानें सभी राशियों का हाल।।

      मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन…