इंडियन आइडल 12 फिनाले : उत्तराखंड के पवनदीप बने इंडियन आइडल 12 के विजेता, 25 लाख रुपये के साथ मिली चमचमाती कार ।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। आज यानी 15 अगस्त के दिन इंडियन आइडल को अपना 12वां विनर मिल गया। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विनर बन गए हैं। फिनाले में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो  और सायली कांबले से थी। जज विशाल डडलानी शो फिनाले में आए हैं उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार आपको सुना था तो तभी लग गया था कि ये एक स्टार परफॉर्मर है।
बता दें कि शो में शनमुख प्रिया छठे नंबर पर रहीं। उनके बाद पांचवें पर निहाल टोरो हैं। मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर, सायली कांबले सेकंड रनरअप बनीं और अरुणिता जीत से सिर्फ एक कदम दूर फर्स्ट रनरअप बन पाईं। दूसरी ओर पवनदीप की जीत पर उनकी ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गईं। बता दें कि पवनदीप को अब ‘इंडियन आइडल 12’ की ट्रॉफी के अलावा स्वीफ्ट कार और 25 लाख रुपये भी ईनाम के तौर पर मिल रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तहसील का बिचौलिया और उसका साथी गिरफ्तार, कई और लोग जांच के दायरे में आए
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…