अयोध्या: पिंकसैंड स्टोन से निर्मित श्रीराम स्तम्भ 1 अक्टूबर को पंहुचेगा कारसेवक पुरम्

अयोध्या: पिंकसैंड स्टोन से निर्मित श्रीराम स्तम्भ 1 अक्टूबर को पंहुचेगा कारसेवक पुरम्

वाल्यमीकि रामायण के प्रसंगों को क्षेत्रीय भाषाओं में अंकित कर रामवन गमन मार्ग पर चिंहित स्थानो पर लगाने के लिये पिंकसैंड स्टोन से निर्मित श्रीराम स्तम्भ रविवार एक अक्टूबर को पंहुचेगा कारसेवक पुरम् जिसका वैदिक मंत्रोंचारण करके पूजन किया जायेगा।
विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि विहिप संरक्षक स्व अशोक सिंहल के जन्मोत्सव सताईस सितंबर से अशोक सिंहल फाउंडेशन
द्वारा निशुल्क कृतिम अंग वितरण शिविर लगातार चल रहा है,शिविर का समापन एक अक्टूबर को होगा,जिसमें संत धर्माचार्यों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और लाभान्वित दिव्यांग उपस्थित रहेंगे।सैकड़ों दिव्यांग जनो को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, सुनने वाली कान की मशीन,के अलावा कृतिम अंग लगाये और दिये जायेंगे।<strong>अयोध्या: पिंकसैंड स्टोन से निर्मित श्रीराम स्तम्भ 1 अक्टूबर को पंहुचेगा कारसेवक पुरम् </strong>
उन्हों ने बताया इस सामाजिक कार्य का हर ओर सराहना मिल रही है,प्रत्येक वर्ष शिविर के आयोजन में संतों और वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद भी मिल रहा है।जिससे आयोजक मंडल और व्वस्था में लगे कार्यकर्ताओं का लगातार उत्साहवर्धन हो रहा है।
उन्हों ने बताया एक अक्टूबर को शिविर समापन के पूर्व दोपर बारह बजे अशोक सिंहल फाउंडेशन द्वारा संतधर्माचार्यो और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय सहित विशिष्ट जनों की विशेष उपस्थिति में श्रीराम स्तम्भ का भी अयोध्या धाम पहुंचने पर कारसेकपुरम् में पूजन अर्चन किया जायेगा। उसके उपरांत स्तम्भ को मणिपर्वत के प्रांगण में स्थापित कर ,श्रीराम वन गमन मार्ग पर लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी।


उन्हों ने बताया पिंकसैंड स्टोन्स से निर्मित स्तम्भ आज शनिवार को दोपहर बाद राजस्थान से एक बड़े सुसज्जित ट्रक में रखकर और श्रमिकों के साथ रवाना हो गया है। स्तम्भ की ऊंचाई 15फिंट तथा चौडाई तीन से चार फिट है।
*आज शिविर में पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सदस्य वा निर्मोही अखाड़ा के महंत दीनेंद्र दास महाराज जिनका राममंदिर माडल और स्व अशोक सिंहल पर लिखे गयी पुस्तक देकर सम्मान किया गया।
इस दौरान शरद शर्मा, वीरेंद्र कुमार, मनोज तिवारी, शिखर कुमार, आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…