मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में पवित्र पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर श्रद्धा, सेवा और समर्पण की अनुपम मिसाल देखने को मिली। परिक्रमा में शामिल होने के लिए दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों की सेवा के उद्देश्य से राज किशोर साहू एवं उनके सहयोगियों द्वारा राजभोग और केले की विशेष व्यवस्था की गई।
परिक्रमा मार्ग पर पहुंचे श्रद्धालुओं का आत्मीय भाव से स्वागत करते हुए उन्हें राजभोग एवं केले उपलब्ध कराए गए। प्रभु श्रीराम की नगरी में रामभक्तों की सेवा को सौभाग्य मानते हुए इस पहल के माध्यम से सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर राज किशोर साहू ने कहा कि अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। प्रभु श्रीराम की कृपा से रामभक्तों की सेवा का अवसर मिलना अपने आप में पुण्य का कार्य है।
इस सेवा कार्य में राज किशोर साहू, अखिलेश यादव, भानू प्रताप, देवा यादव, विनोद कुमार, दिनेश साहू, नवनीत गुप्ता, गौरव भसीन, विजय गुप्ता एवं सूबेदार यादव का सराहनीय सहयोग रहा।
पंचकोसी परिक्रमा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को सभी सहयोगियों ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी यात्रा मंगलमय एवं सुखद होने की कामना की।
रामभक्तों की सेवा ही प्रभु श्रीराम के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण का भाव है।







