महिला की करतूत:- महिला ने चोरी कर लिए लड्डू गोपाल,महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद..वायरल हुई वीडियो

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के पास से एक महिला दुकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति को चोरी करती हुई सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला की करतूत की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

दुकानदार की नजर बचते ही कर दी हाथ की सफाई
सोमवार की सुबह एक महिला बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र स्थित पूजन भंडार की दुकान पर पहुंची। यहां अन्य महिलाओं के साथ वह भी पूजन सामग्री आदि देखने लगी। इसी बीच दुकानदार की नजर बचते ही उसने पीतल के लड्डू गोपाल की मूर्ति को चुरा लिया। महिला के जाने के बाद दुकानदार को चोरी का अहसास हुआ। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो महिला लड्डू गोपाल की मूर्ति को उठाते हुए दिखाई दी।

 

सीसीटीवी वीडियो किया वायरल
दुकानदार ने सीसीटीवी वीडियो को वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय दुकानदार महिला की खोजबीन में जुटे हैं। सभी दुकानदार अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे हैं, ताकि महिला का सुराग लग सके।
पुलिस को नहीं दी तहरीर
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। न ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने कोई जानकारी दी है। यदि ऐसा है तो तहरीर मिलने के बाद महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जाएगी।
और पढ़े  यूपी- सियासी हलचल: सपा के तीन बागी अब BJP के साथ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन और विधिवत सदस्यता ग्रहण
  • Related Posts

    सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल

    सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर…

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…