क्या है कुबेर योग- क्या आपकी भी कुंडली में है कुबेर योग, व्यक्ति बन जाता है अकूत संपत्ति का स्वामी |

Spread the love

क्या है कुबेर योग- क्या आपकी भी कुंडली में है कुबेर योग, व्यक्ति बन जाता है अकूत संपत्ति का स्वामी |

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति की कुंडली का विशेष महत्व होता है। जब जातक का जन्म होता है तभी उसके संपूर्ण जीवन का खाका कुंडली में अंकित हो जाता है। जातक के जन्म के समय ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कुंडली में कई तरह के राजयोगो का निर्माण होता है। जन्म के समय अगर जातक की कुंडली में राजयोग का निर्माण हुआ होता है तो व्यक्ति जीवनभर सुखी रहते हुए सभी तरह के सुख-साधनों का भोग करता है। ग्रहों के शुभ स्थान पर विराजमान होने पर व्यक्ति को अपने जीवन में हर एक तरह की सुख-सुविधा का आनंद प्राप्त करता है। व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, धन-दौलत और जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में कई तरह के राजयोग बनते हैं, जिसमें कुबेर योग का काफी प्रभाव रहता है। जिन जातकों की कुंडली में कुबेर योग बनता है, ऐसे व्यक्तियों के जीवन में धन-दौलत, सुख-साधन, संपन्नता और भौतिक भोग विलास की कोई कमी नहीं रहती है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में अकूत धन संपत्ति का मालिक बनता है। आइए जानते हैं कुंडली में कैसे बनता है कुबेर योग।

कुंडली में कैसे बनता है कुबेर योग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी जातक की कुंडली में कुबेर योग का तब बनता है जब कुंडली के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी अपनी खुद की राशि या फिर उच्च राशि में विराजमान हो। इसके अलावा दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी की बीच राशि परिवर्तन या फिर युति बने तो कुबेर योग बनता है।

और पढ़े  डमी स्कूल: केंद्र सरकार डमी स्कूलों और कोचिंग संस्कृति पर कसेगी शिकंजा, समिति हर महीने सौंपेगी रिपोर्ट

कुबेर योग बनने से व्यक्ति बनता है अकूत संपत्ति का स्वामी
जिन जातकों की कुंडली में कुबेर योग बनता है वह अपने पराक्रम, मेहतन और भाग्य के बल पर बहुत सारा धन एकत्रित करता है। ऐसा व्यक्ति अलग-अलग स्त्रोतों से धन कमाने में कामयाब होता है। इस योग के बनने से व्यक्ति को भौतिक सुख-साधनों में कोई कमी नहीं होती। इस तरह के लोग जीवन में लग्जरी जीवन जीना पसंद करते हैं।

कम उम्र में व्यक्ति बन जाता है अमीर
जिन जातकों की कुंडली में कुबेर योग बनता है वे बहुत ही मेहनती और धुन के पक्के होते हैं। अगर किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उसे जरूर पूरा करते हैं। ऐसे लोग कम उम्र में धन-दौलत के मालिक बन जाते हैं। ये लोग व्यापार करने में सबसे आगे होते हैं और पैसे से पैसे बनने का हुनर जानते हैं। इस तरह के लोग शान-शौकत में अपना पूरा जीवन व्यातीत करते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    जगन्नाथ रथ यात्रा-  भव्य रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब, गूंजे जयकारे, विश्व शांति की कामना

    Spread the love

    Spread the love   ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर…


    Spread the love

    Rape Case: लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार,भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में तीन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!