खून: हिस्ट्रीशीटर भाई की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

गरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में सोमवार को हुई हिस्ट्रीशीटर भूरा उर्फ हुब्बलाल की हत्या के आरोपी छोटे भाई सत्तो को पुलिस ने मंगलवार आधी रात बाद गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे 125 वर्गगज जमीन का विवाद था।

मामले में मृतक की पत्नी कृष्णा ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें देवर सत्तो उर्फ संतोष को नामजद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पति और देवर में नशे में झगड़ा हो गया। झगड़े में सत्तो ने सब्बल से भूरा के सिर पर हमला किया। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

परिजनों ने बताया कि जिस 125 वर्गगज जमीन पर विवाद है, वह मृतक के पिता मोहर सिंह के नाम पर है। वो जमीन को बेटी की शादी के लिए बेचना चाहते थे। मगर भूरा, सत्तो और शिशुपाल के बीच कब्जे का विवाद चल रहा था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी भूरा को मंगलवार रात को सौ फुटा रोड से गिरफ्तार कर लिया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- हर बूथ पर सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love