डिलीवरी बॉय ने थाने के गेट पर खुद को लगाई आग, हालत नाजुक, बाइक न मिलने से था आहत

रेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के निवासी डिलीवरी बॉय ने मंगलवार रात बारादरी थाने के गेट पर खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक नशे की हालत में मिला। वह थाने में खड़ी अपनी बाइक न मिलने से आहत था।

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रात दस बजे फतेहगंज पश्चिमी निवासी 32 वर्षीय अक्षय कुमार कश्यप थाने के गेट पर आया। उसके हाथ में पेट्रोल भरी बोतल थी। उसने तेल अपने ऊपर उड़ेला और खुद को आग लगा ली। आग की लपटें देखकर पहरे पर खड़े पुलिसकर्मी व अन्य स्टाफ ने किसी तरह आग बुझाई। उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया।

थाना प्रभारी को अक्षय ने बताया कि वह फिलहाल कोतवाली के पीछे रहता है और एक कंपनी में डिलीवरी बॉय है। वह सोमवार रात आठ बजे गंगापुर में डिलीवरी देने आया था। वहां उसकी बाइक शराब की दुकान के पास खड़ी थी। उसमें चाबी भी लगी थी। 

बाइक छुड़वाने के लिए काट रहा था चक्कर
संजयनगर निवासी विकास सागर उसकी बाइक लेकर भागने लगा। उसने पीछा किया तो विकास ने सामने से आ रहे माधोबाड़ी निवासी आकाश को टक्कर मार दी। इससे आकाश घायल हो गया। पुलिस आई तो उसकी बाइक भी थाने ले गई। तभी से वह बाइक छुड़वाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा था।

थाना प्रभारी ने दी सफाई, उतावलेपन में की हरकत
घटना की जानकारी के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना प्रभारी से बात की। उन्होंने बताया कि अक्षय सोमवार रात जब थाने आया था तो नशे में था और मंगलवार को भी वह नशे में था। पुलिस से वह बाइक देने के लिए कह रहा था।

और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

उसे बताया गया था कि अगर घायल आकाश ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की तो उसे उसकी बाइक दे दी जाएगी। अगर रिपोर्ट लिखनी पड़ी तो बाइक कोर्ट के आदेश से रिलीज हो सकेगी। उसे धैर्य रखने के लिए कहा गया, लेकिन वह उतावला हो रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है।

  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…