चमोली- पोखरी में शॉर्ट सर्किट से प्राथमिक विद्यालय  पैणी में आग, कंप्यूटर और फर्नीचर जले

विकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग लगने से विद्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब एक बजे विद्यालय में वाई-फाई लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया।

 

देखते ही देखते आग ने पास रखे कंप्यूटर और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना ग्राम प्रहरी दलील सिंह ने तत्काल थाना पोखरी को दी। सूचना मिलते ही दरोगा दलवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कंप्यूटर व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।

विद्यालय में तैनात शिक्षक कमल सिंह असवाल  ने बताया कि वाई-फाई कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, जिससे कंप्यूटर सेट व फर्नीचर पूरी तरह नष्ट हो गए। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली है। विद्यालय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

और पढ़े  कुकी महिलाओं की हत्या से मणिपुर में तनाव: उग्रवादियों ने रातभर की गोलीबारी, दो घर फूंके, सीआरपीएफ हुई तैनात
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…