Weather Update: इन 7 जिलों में भारी बर्फबारी-बारिश का येलो अलर्ट जारी,अनावश्यक यात्रा से बचे

Weather Update: इन 7 जिलों में भारी बर्फबारी-बारिश का येलो अलर्ट जारी,अनावश्यक यात्रा से बचे

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। ऊंची चोटियों समेत लाहौल-स्पीति में बर्फबारी शुरू हो गई है। प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, राज्य के सात जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 11 से 13 जनवरी तक अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान निचले व मैदानी भागों में बारिश, जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 12 जनवरी को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सिरमौर के कुछ भागों में भी अलर्ट जारी हुआ है। 10 जनवरी को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। 14 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, आज भी शिमला समेत अन्य भागों में सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। बर्फबारी शुरू होते ही लाहौल-स्पीति प्रशासन की ओर से पर्यटकों को खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की हिदायत दी गई है। केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें व जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान की ओर प्रस्थान करें।

और पढ़े  ऊना वॉकथॉन: CM सुक्खू बोले- चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं
  • Related Posts

    ऊना वॉकथॉन: CM सुक्खू बोले- चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को चिट्टे के सामने झुकने नहीं देंगे। चिट्टा बेचकर बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह…

    हिमाचल: शिमला में अब घर बैठे मिलेंगी प्लंबर, मैकेनिक समेत 41 सेवाएं, अक्तूबर से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

    राजधानी के शहरवासियों को अब घर बैठे प्लंबर, टैक्सी चालक, ब्यूटीशियन, पेंटर, वेल्डर और मैकेनिक समेत 41 तरह की सेवाएं मिल सकेंगी। नगर निगम शिमला इसके लिए घर द्वार जन…