मौसम Update: 3 साल बाद जनवरी में सबसे अधिक बादल बरसे, 1 फरवरी को बारिश की संभावना

Spread the love

 

 

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते तीन साल बाद जनवरी में अबतक सबसे अधिक मेघ बरसे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस माह में अब तक 21.01 मिमी बारिश हो चुकी है। इससे पहले 23 और 24 जनवरी की सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग मानक वेधशाला में 19.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, साल 2025 में 8.3, 2024 में बारिश ट्रेस और 2023 में 20.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इसके अलावा, ऑल टाइम रिकॉर्ड साल 1885 का है, जब 173.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, मौसम विभाग ने अब महीने के अंत तक बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। ऐसे में बुधवार को पारा गिर सकता है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 28 जनवरी से 2 फरवरी तक मौसम ठंडा और बादल वाला रहने का अनुमान है। 28 जनवरी से 30 जनवरी तक अधिकतर बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का कोहरा रहेगा। 29 जनवरी को मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा। 31 जनवरी को भी आंशिक बादल रहने के साथ हल्का कोहरा रहेगा। 1 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली कड़कने की संभावना है।

 

दिल्ली में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके चलते से ठंड बढ़ गई है। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद मंगलवार को बारिश से तापमान में गिरावट हुई। इससे एक बार फिर से सर्दी की वापसी हो गई है। मंगलवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह नौ बजे ही अंधेरा छा गया और रात का अहसास होने लगा। ऐसे में कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड लौट आई। इस दौरान तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को सिहरन महसूस कराई। इससे दृश्यता भी कम रही।

और पढ़े  गुटखा-पान मसाला कंपनियों पर बैन प्लास्टिक पाउच के इस्तेमाल का आरोप, DPCC की रिपोर्ट खारिज करने की मांग

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मंगलवार को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 16.9 रहा। इसमें बीते 24 घंटे में 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में शीतलहर की भी घोषणा की।

पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 8.7, आया नगर में 8.2, लोधी रोड में 8.4 और पालम में 9.2 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में सक्रिय है। इस विक्षोभ का असर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: 3 हत्या कर तंत्र कक्ष में चढ़ाईं तीन मालाएं, किराएदारों का कमरुद्दीन पर चौंकाने वाला खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के पीरगढ़ी में सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन न केवल एक शातिर अपराधी है, बल्कि उसकी धार्मिक कट्टरपंथ की जड़ें बेहद गहरी हैं। दिल्ली…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस पारदीवाला- ‘वकील साहब, मत जाइए, आपकी जरूरत पड़ेगी’

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट की एक शांत अदालत, सब कुछ आर्डर-आर्डर के हिसाब से चल रहा। पीठासीन जस्टिस भी ऐसे जो अपनी सख्ती के लिए जाने जाते हैं। जस्टिस जेबी…


    Spread the love