167 साल पुरानी गणित की पहेली सुलझाने का दावा: क्लाॅड AI की मदद से गणितज्ञ ने खोजा हल, कैसे हुआ यह संभव?

क्या एआई गणित की 167 साल पुरानी सबसे बड़ी पहेलियों में से एक को सुलझाने में सफल हो गया है? एंथ्रोपिक के गणितज्ञ लेवेंट अल्पोगे ने ऐसा ही दावा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कंपन के एआई मॉडल क्लॉड के साथ मिलकर मशहूर रीमैन हाइपोथिसिस का प्रमाण खोज लिया है। इस समस्या को जर्मन गणितज्ञ बर्नहार्ड रीमैन ने 1859 में पेश किया था और तब से दुनिया के बड़े-बड़े गणितज्ञ इसका हल खोजने में जुटे हैं।

167 साल पुरानी रीमैन हाइपोथिसिस सुलझाने का दावा

  • एंथ्रोपिक में काम करने वाले गणितज्ञ लेवेंट अल्पोगे का कहना है कि उन्हों क्लॉड एआई की मदद से रीमैन हाइपोथिसिस का प्रमाण खोज लिया है। उन्होंने 20 नवंबर को अपनी वेबसाइट पर चार पन्नों का एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि मेरा मानना है कि क्लॉड के साथ काम करते हुए मैंने रीमैन हाइपोथिसिस का प्रमाण खोज लिया है।
  • अल्पोगे का कहना है कि इस समस्या पर काम करने की तैयारी उन्होंने कई साल पहले शुरू कर दी थी। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने क्लाॅड के साथ मिलकर इस पर काम किया। उनका कहना है कि उन्होंने एआई को सही गणितीय दिशा दिखाई, लेकिन समस्या के समाधान में क्लॉड ने उम्मीद से कहीं ज्यादा आगे बढ़कर काम किया।
  • उन्होंने क्लॉड के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि एआई ने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने में असाधारण प्रगति की। अल्पोगे के अनुसार, उन्होंने शुरुआत में समस्या को सही दिशा में ले जाने का काम किया, लेकिन इसके बाद क्लाॅड ने उन्हें कई ऐसे गणितीय सुझाव दिए, जिनसे वह खुद भी हैरान रह गए।

रीमैन हाइपोथिसिस आखिर क्या है?

  • रीमैन हाइपोथिसिस को समझने के लिए पहले प्राइम नंबर्स का जानना बेहद जरूरी है यानी की अभाज्य संखाओं को। मतलब की ऐसी संख्याएं जिन्हें केवल एक और खुद उसी संख्या से पूरी तरह विभाजित किया जा सकता है, उन्हें अभाज्य संख्या कहते हैं। उदाहरण के लिए 2, 3, 5, 7 और 11 अभाज्य संख्याएं हैं।
  • संख्या रेखा पर आगे बढ़ने के साथ ये संख्याएं किसी आसान क्रम में दिखाई नहीं देतीं। यानी यह बताना आसान नहीं है कि अगली अभाज्य संख्या कहां मिलेगी या बड़ी संख्याओं के बीच इनका वितरण किस तरह होगा। हालांकि, गणितज्ञों का मानना है कि इनके बंटवारे के पीछे एक गहरा मैथमैटिकल पैटर्न मौजूद है।
  • यहीं रीमैन हाइपोथिसिस की भूमिका आती है। जर्मन गणितज्ञ बर्नहार्ड रीमैन ने 1859 में इस परिकल्पना को पेश किया था। यह रीमैन जीटा फंक्शन (Riemann Zeta Function) नाम के गणितीय फंक्शन से जुड़ी है।
  • सरल शब्दों में, यह परिकल्पना बताती है कि इस फंक्शन के खास शून्य (Non-trivial Zeros) एक निश्चित गणितीय रेखा पर होने चाहिए, जहां उनका वास्तविक हिस्सा 1/2 होता है। अगर यह बात साबित हो जाती है, तो गणितज्ञ अभाज्य संख्याओं के वितरण को पहले से कहीं ज्यादा सटीक तरीके से समझ सकेंगे।
  • इसका असर केवल अभाज्य संख्याओं तक सीमित नहीं होगा। गणित के कई ऐसे नतीजे और सिद्धांत हैं, जो इसी परिकल्पना के सही होने की धारणा पर आधारित हैं। इसलिए इसका प्रमाण मिलना गणित के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
और पढ़े  गोदामों में गेहूं का रिकॉर्ड स्टॉक: फिर भी मंडी में भाव 3000 के पार, महंगाई रोकने के लिए बिक्री बढ़ाएगी सरकार?

क्लॉड एआई ने कैसे मदद की?

  • अल्पोगे के अनुसार, इस प्रक्रिया में उन्होंने क्लॉड को गणितीय समस्या की दिशा समझाने और सही तरीके से काम आगे बढ़ाने के लिए कहा। हालांकि उनका कहना है कि एआई ने कई अहम चरणों में उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा मदद की।
  • उन्होंने बताया कि क्लॉड ने ऐसे गणितीय विचार और तरीके सुझाए, जो उनकी अपनी विशेषज्ञता के दायरे से भी आगे थे। अल्पोगे ने इसके लिए क्लॉड की तारीफ करते हुए कहा कि AI अंतिम लक्ष्य के करीब पहुंचने में मानो तेजी से आगे बढ़ रहा था।
  • उनके अनुसार, उन्होंने पहले समस्या को एक छोटे और आसान उदाहरण के जरिए सही स्थिति तक पहुंचाया। इसके बाद क्लॉड ने ऐसे कदम सुझाए, जिन्होंने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया। इस दावे का एक खास पहलू यह भी है कि एआई ने केवल गणितीय जानकारी या सामान्य सुझाव नहीं दिए, बल्कि अल्पोगे के अनुसार प्रमाण तैयार करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान किया।

क्या इस प्रमाण की वास्तव में पुष्टि हो गई है?

  • अल्पोगे ने अपने दावे के समर्थन में लीन नाम के सिस्टम में प्रमाण को औपचारिक रूप दिया है। बता दें कि लीन एक प्रोग्रामिंग भाषा और प्रूफ-असिस्टेंट सिस्टम है। इसका इस्तेमाल गणितीय प्रमाणों को चरण-दर-चरण लिखने और उनकी तार्किक जांच करने के लिए किया जाता है।
  • आसान भाषा में समझें तो किसी गणितीय दावे को साबित करने के लिए कई तार्किक चरण होते हैं। लीन इन चरणों को जांच सकता है कि वे दिए गए गणितीय नियमों के अनुसार सही तरीके से आगे बढ़ रहे हैं या नहीं।
  • अल्पोगे का कहना है कि उन्होंने प्रमाण की औपचारिक सामग्री जारी कर दी है। हालांकि, अभी इसका ऐसा पारंपरिक गणितीय शोध-पत्र उपलब्ध नहीं है, जिसे पढ़कर दूसरे गणितज्ञ पूरे तर्क को आसानी से समझ सकें।
  • उन्होंने खुद माना है कि प्रमाण बहुत लंबा है। उनका इरादा है कि वे इसे समझें, इसके सरल रूप तैयार करें और दूसरे गणितज्ञों के साथ इस पर चर्चा करके इसे बेहतर तरीके से लिखें।
  • यहां पर एक बात समझना जरूरी है कि लीन में प्रमाण का औपचारिक रूप तैयार होना और गणितीय समुदाय की ओर से पूरे समाधान को स्वीकार किया जाना दो अलग-अलग बातें हैं। विशेषज्ञों को यह भी जांचना होगा कि लीन में लिखे गए गणितीय कथन वास्तव में रीमैन हाइपोथिसिस की मानक परिभाषा से मेल खाते हैं या नहीं।
और पढ़े  रामलीला मैदान में प्रदर्शन पर रोक की मांग: कारोबार पर असर का दावा, कांग्रेस-आप को SC का नोटिस

क्या रीमैन हाइपोथिसिस का प्रमाण सही साबित हुआ?

  • फिलहाल इसका जवाब है…अभी नहीं। अल्पोगे ने प्रमाण खोजने का दावा किया है और उसे लीन में औपचारिक रूप देने की जानकारी साझा की है, लेकिन स्वतंत्र गणितीय विशेषज्ञों की पूरी जांच और समीक्षा के बिना इस दावे को अंतिम रूप से सही नहीं माना जा सकता।
  • इस तरह की बड़ी गणितीय खोज में केवल कंप्यूटर से तर्कों की जांच होना पर्याप्त नहीं है। दूसरे विशेषज्ञों को भी पूरे प्रमाण को समझना होगा, उसकी हर महत्वपूर्ण कड़ी की जांच करनी होगी और यह देखना होगा कि कहीं कोई तार्किक गलती या अधूरा हिस्सा तो नहीं है।
  • अल्पोगे ने भी माना है कि प्रमाण को और सरल बनाने तथा दूसरे गणितज्ञों के सामने रखने की जरूरत है। इसलिए फिलहाल इसे रीमैन हाइपोथिसिस का साबित हो चुका समाधान नहीं, बल्कि एक बड़ा दावा माना जाना चाहिए।

सही साबित होने पर क्या होगा?

  • अगर यह रीमैपहाइपोथिसिस दुनिया की सात मिलेनियम प्राइज प्रॉब्लम्स (Millennium Prize Problems) में शामिल है। क्ले मैथमैटिक्स इंस्टीट्यूट ने साल दो हजार में गणित की सात बेहद कठिन समस्याओं को इस सूची में रखा था। इनमें से हर समस्या का सही समाधान देने पर दस लाख डॉलर यानी करीब एक मिलियन डॉलर का पुरस्कार रखा गया है।
  • हालांकि, केवल समाधान का दावा कर देने से पुरस्कार नहीं मिलता। क्ले मैथमैटिक्स इंस्टीट्यूट के नियमों के अनुसार, Clay Mathematics Institute के नियमों के मुताबिक, समाधान को तय मानकों के अनुसार प्रकाशित होना चाहिए। इसके बाद कम से कम दो साल तक गणितीय समुदाय में उसकी जांच और व्यापक स्वीकृति जरूरी है। इसलिए अगर अल्पोगे का दावा सही साबित होता है, तब भी पुरस्कार मिलने की प्रक्रिया में समय लगेगा।
और पढ़े  लॉरेंस के करीबी गोल्डी पर यूएस ने कसा शिकंजा: एफबीआई ने घोषित किया मोस्ट वांटेड भगोड़ा, रखा ₹9 करोड़ का इनाम

जनरलाइज्ड रीमैन हाइपोथिसिस पर भी लागू होने का दावा

  • अल्पोगे ने अपने बयान में यह भी कहा है कि उनके और क्लॉड के काम करने का तरीका केवल रीमैन हाइपोथिसिस तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक, यह तरीका जनरलाइज्ड रीमैन हाइपोथिसिस पर भी लागू होता है।
  • यह मूल रीमैन हाइपोथिसिस का अधिक व्यापक रूप है। इसका संबंध गणित के दूसरे महत्वपूर्ण फंक्शन्स और उनके गुणों से है। अल्पोगे का दावा है कि उनका तरीका इस व्यापक समस्या को भी हल करने में मदद कर सकता है। हालांकि, इस दावे की भी स्वतंत्र विशेषज्ञों से जांच होना जरूरी है।

क्या AI बदलने जा रहा है गणित की दुनिया?

  • यह मामला एआई की बढ़ती क्षमताओं को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब तक एआई का इस्तेमाल मुख्य रूप से लिखने, कोडिंग करने, जानकारी खोजने और सवालों के जवाब देने जैसे कामों में देखा जाता रहा है। लेकिन अगर क्लॉड की मदद से तैयार किया गया यह प्रमाण सही साबित होता है, तो यह दिखाएगा कि एआई जटिल गणितीय शोध में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
  • फिलहाल इस दावे की पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इतना जरूर है कि गणित की सबसे चर्चित समस्याओं में से एक पर एआई की मदद से प्रमाण खोजने का दावा अपने आप में बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले समय में स्वतंत्र विशेषज्ञों की जांच बताएगी कि यह वाकई गणित के इतिहास की बड़ी खोज है या अभी इसमें और काम की जरूरत है।
  • Related Posts

    सांसों पर संकट: दिल्ली की हवा कैसी, आज एक्यूआई कितना, नोएडा-गाजियाबाद की क्या है स्थिति?

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का औसत…

    अध्ययन: पानी साफ करने वाले प्लांट भी नहीं रोक पा रहे फॉरएवर केमिकल्स, एनजीटी सख्त, प्रक्रिया पर सवाल

    घर तक पहुंचने वाला पानी भले ही जल शोधन संयंत्रों से गुजरकर साफ हो जाता हो, लेकिन इसमें मौजूद खतरनाक रसायनों से पूरी तरह सुरक्षित होने की गारंटी नहीं है। देश…