यूपी का मौसम:- तेज हवाओं और भारी बारिश  से तापमान गिरा, अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

 

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मानसून छाया हुआ है। पूर्वी और तराई क्षेत्रों समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं कहीं अत्यधिक भारी बारिश और खेतों में जलभराव से धान, अरहर, मूंगफली और हरी सब्जियां उगाने वाले किसानों के माथे पर अब चिंता की रेखाएं हैं। उन्हें इस मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से फसल के खराब होने और नुकसान का डर सता रहा है।

शनिवार को यूपी के तराई क्षेत्र के महराजगंज, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ जमकर बरसात हुई। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलीं। भारी बारिश और तेज हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को हवा में  ठंडक का एहसास हुआ। शनिवार के लिए पूर्वी, तराई और अवध क्षेत्र के लगभग 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार  प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रविवार को भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

लखनऊ में रुक-रुक कर हो रही बारिश
राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला शनिवार तक जारी रहा। तेज हवाओं और तापमान में गिरावट ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान महज 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक रविवार को भी राजधानी में बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद बारिश के कमजोर पड़ने के आसार हैं। सोमवार से मौसम साफ होगा।

और पढ़े  योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी: चार औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, कई अहम फैसलों पर मुहर

हालांकि, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन छिटपुट बारिश के जारी रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…