केलांग : मनाली-लेह मार्ग पर आज से वाहनों का आवागमन बंद, ब्लैक आइस जमने के चलते दारचा से आगे नहीं जाएगी गाड़ी

ड़ाके की ठंड और ऊंचाई वाले दर्रों में लगातार बढ़ रही फिसलन के चलते सोमवार से मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। दारचा से लेह की ओर वाहन भेजना प्रशासन ने असुरक्षित माना है। 21 नवंबर से 7 दिसंबर तक लाहौल-स्पीति और लेह प्रशासन के बीच हुई वर्चुअल बैठक के बाद इस मार्ग को सीमित अवधि के लिए खुला रखने का निर्णय लिया था।

इस अवधि में पर्यटकों को केवल बारालाचा दर्रे तक जाने की अनुमति मिल रही थी, लेकिन मार्ग पर ब्लैक आइस जमने से फिसलन काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में यात्रा जोखिमपूर्ण होने के कारण प्रशासन ने मार्ग को बंद करने का फैसला लिया है।

 

उधर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पहले ही ग्रांफू-लोसर मार्ग को यातायात के लिए बंद कर रखा है। अब मनाली-लेह सड़क भी दारचा से आगे अगले आदेश तक बंद रहेगी। भारी ठंड, बर्फबारी और दर्रों में गिरते तापमान के चलते सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि बीआरओ से प्राप्त फीडबैक और लद्दाख प्रशासन से समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब यह मार्ग अगले साल मई-जून में ही अधिकारिक रूप से खोला जाएगा। प्रदेश और लद्दाख को जोड़ने वाला यह सामरिक मार्ग हर साल सर्दियों में बंद हो जाता है।

 

और पढ़े  हिमाचल: बिलासपुरी धाम की थाली 100 रुपये, तंदूरी चपाती 10 और तवा 7 रुपये, मीट-चिकन के भी रेट तय
  • Related Posts

    हिमाचल: 3 बार लगेगी डिजिटल हाजिरी, चूके तो कट सकता है वेतन, प्रधानाचार्यों को भी भेजनी होगी रिपोर्ट

    हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति अब दिन में तीन बार दर्ज होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वीएसके यानी स्विफ्ट चैट…

    हिमाचल: HC ने कहा- रास्ते के विवाद का बहाना नहीं चलेगा, उपभोक्ता को बिजली देना बोर्ड की जिम्मेदारी

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि बिजली कनेक्शन जारी करना और लाइन बिछाने में आने वाली बाधाओं को दूर…