Patwari Registration: पटवारी के 530 पदों पर आवेदन शुरू, 12वीं पास आज से भरें फॉर्म, जानें वेतन

हिमाचल प्रदेश राज्य भर्ती एजेंसी (HP RСA) ने राज्य भर में 530 पटवारी पदों के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक HP RСA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन पटवारी पदों पर किया जाएगा।

यह भर्ती मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए खुली है। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट भी लागू होगी।

 

उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश का निवासी होना जरूरी है और अधिसूचना में बताए गए किसी भी स्थानीय अधिवास मानदंड को पूरा करना होगा। पात्रता और भर्ती की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (अनारक्षित) 210
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 64
सामान्य (WFF) 6
एससी (UR) 100
एससी (BPL) 19
एससी (WFF) 3
एसटी (UR) 19
एसटी (BPL) 6
ओबीसी (अनारक्षित) 81
ओबीसी (BPL) 19
ओबीसी (WFF) 3
कुल 530

 

चयन प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और भाषा कौशल पर आधारित लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) शामिल होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान लगभग 12,500 रुपये प्रति माह वजीफा दिया जाएगा। पटवारी तहसील और जिला स्तर पर भूमि अभिलेख प्रबंधन, राजस्व संग्रह और क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यों के लिए जिम्मेदार होते हैं।

और पढ़े  राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा आज एम्स बिलासपुर की OPD बंद, पंजीकरण और चिकित्सीय परामर्श नहीं, सिर्फ इमरजेंसी सेवा

आवेदन के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • अब New Registration पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूजर आईडी से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज और फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
  • Related Posts

    हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार

    उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी से मौसम में अचानक बदलाव आया है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है।…

    HP Cabinet Decisions: सुक्खू सरकार करेगी बंपर भर्तियां, 14 हजार पदों को भरने की मंजूरी, जानें बड़े फैसले..

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल बैठक…