हिमाचल- कांगड़ा बाईपास पर अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई वैन, दंपती की माैत, 2 बच्चों को आईं चोटें

Spread the love

 

 

पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बाईपास के नजदीक निर्माणाधीन डंगे से वैन के टकरा जाने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में टैक्सी (मारुति वैन) में सवार दो बच्चे सकुशल हैं। दुर्घटना वीरवार दोपहर को हुई। हादसा इतना भयंकर था कि पति-पत्नी को काफी मशक्कत के बाद वैन से निकाला गया। कुलदीप (30) पुत्र होशियार सिंह निवासी भाटी डाकघर स्कोट तहसील नगरोटा बगवां अपनी पत्नी तमन्ना (26), बेटी परेक्षा (4) और बेटे सक्षम (6) के साथ भैयादूज पर अपने ससुराल जा रहा था।

कुलदीप टैक्सी चलाता था और परिवार का पालन-पोषण करता था। वीरवार दोपहर को वह घर से निकले ही थे कि कुछ दूरी पर बाईपास पहुंचते ही उनकी गाड़ी डंगे से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल- दिल्ली पुलिस पर fir, आधी रात को मजिस्ट्रेट ने तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा
  • Related Posts

    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस हिमाचली पर लगा सकती है दांव, प्रत्याशी का एलान आज, CM सुक्खू ने की हाईकमान से चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस मंगलवार देर शाम को अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। पार्टी के भीतर इस बार हिमाचल के…


    Spread the love

    High Court: केंद्र सरकार सोती रही, देरी के आधार पर याचिका खारिज, जानें मामला…

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने देरी के कारण दायर उस रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार ने 2020 के एक पुराने आदेश को चुनौती दी थी।…


    Spread the love