जारी है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल में क्या करें और राशियों पर कैसा होगा असर

 

 

साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से हो चुका है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण का असर रहेगा जिसके कारण इसका सूतक काल प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी हर एक जानकारी।

 

साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी

देश दुनिया में साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। कई जगहों पर चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देना शुरू भी हो चुका है।

 

 

 

 

राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

साल का पहला चंद्र ग्रहण अब से थोड़ी देर बाद शुरू होने वाला है। ज्योतिष में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। जब-जब ग्रहण लगता है तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने के मिलता है। यहां जानिए इस चंद्र ग्रहण का अपनी राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

 आज इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण

अब से थोड़ी देर बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके चलते इसका सूतक काल प्रभावी होगा। यह एक खंडग्रास ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लगेगा, जहां पहले से छाया ग्रह केतु पहले से विराजमान हैं

चंद्र ग्रहण के बाद अवश्य करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल मिले जल से स्नान करना शुभ माना गया है।
  • चंद्रमा का संबंध श्वेत रंग और शीतल स्वभाव से जोड़ा जाता है। इसलिए चंद्र ग्रहण के बाद सफेद वस्तुओं का दान विशेष फलदायी माना गया है। चावल का दान चंद्र दोष की शांति के लिए किया जाता है।
  • दूध, दही और अन्य श्वेत पदार्थ चंद्रमा के कारक माने गए हैं। ग्रहण के बाद इनका दान करने से मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
  • सफेद वस्त्र शुद्धता और सादगी का प्रतीक माने जाते हैं। चंद्र ग्रहण के बाद सफेद वस्त्रों का दान करने से चंद्रमा की शुभता प्राप्त होने की मान्यता है।
  • चांदी का संबंध भी चंद्र ग्रह से माना गया है। सामर्थ्य अनुसार चांदी का सिक्का या छोटा आभूषण दान करना भी शुभ फलदायी बताया गया है।
  • ग्रहण के पश्चात अन्न दान को श्रेष्ठ माना गया है। विशेषकर खीर, मीठे चावल या अन्य श्वेत मिठाई का दान करना शुभ माना गया है।
और पढ़े  पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर
  • Related Posts

    साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

    बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को…

    भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

    अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर…