हरिद्वार- धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हरिद्वार में बड़े पैमाने पर होगा कार्यक्रम, पहुंचेंगे अमित शाह

 

 

उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। 7 मार्च को आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

 

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत तमाम भाजपा नेता और अधिकारियों की फौज मौजूद रही।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की चार साल की उपलब्धियां से जुड़ी प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही संशोधित आपराधिक कानून बीएनएस को लेकर भी प्रदर्शनी लगेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सरकार के साथ-साथ भाजपा संगठन भी तैयारी में जुटा हुआ है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    हरिद्वार: धनौरी लॉ कॉलेज में हादसा, भरभराकर गिरा शौचालय का हिस्सा, मलबे में दबने से पीएसी के जवान की मौत

    सोमवार को अमृत लॉ कॉलेज के आवास भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। यहां ठहरी पीएसी की प्लाटून में शामिल एक जवान मलबे में दब गया। गंभीर हालत…