Uttarakhand Visit Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे में हुआ आंशिक फेरबदल

Uttarakhand Visit Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे में हुआ आंशिक फेरबदल

देहरादून-

31 मार्च के जगह अब 30 मार्च को उत्तराखंड आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री,हरिद्वार में 670 एमपैक्स के कम्प्यूटरीकरण की करेंगे शुरुआत,

सहकारिता विभाग की विभिन योजनाओं की करेंगे शुरुआत,

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे में आंशिक बदलाव किया गया है। पहले वह 31 मार्च को आने वाले थे, अब वह 30 मार्च को ही यहां पहुंच जाएंगे। इस दौरान वह हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में 670 एमपैक्स के कंप्यूटरीकरण की शुरुआत करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के संबंध में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को यूकेसीडीपी निदेशालय में अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों के बाबत जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने बताया कि 30 मार्च को अमित शाह हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिनकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री ऑनलाइन करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस योजना के शुरू होने से प्रदेशभर के किसानों को समितियों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के 95 एमपैक्स में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केंद्रों की स्थापना का शुभारंभ भी केंद्रीय मंत्री की ओर से किया जाएगा।

कार्यक्रम में कृषि और औद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया जाएगा।

और पढ़े  भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: CM धामी ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल तक स्थगित
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…