रामनगर:जी 20 समिट-20 देशों के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कल पहुंचेंगे पंतनगर एयरपोर्ट

रामनगर:जी 20 समिट-20 देशों के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कल पहुंचेंगे पंतनगर एयरपोर्ट

कल से नैनीताल जनपद के रामनगर में जी20 की बैठक होनी है। ऐसे में 20 देशों के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कल पंतनगर एयरपोर्ट में पहुंचेंगे। विमान पार्किंग कर जैसे ही सलाहकार उत्तराखंड की सरजमी पर उतरेंगे वैसे ही पार्किंग से बाहर निकलते विदेशी मेहमानो के लिए बांस का एक गेट तैयार किया गया है। <strong>रामनगर:जी 20 समिट-20 देशों के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कल पहुंचेंगे पंतनगर एयरपोर्ट</strong>जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी की तस्वीर लगी हुई है। जिसके बाद विदेशी मेहमानो को अराइवल रूम में उत्तराखंड की संस्कृति एर्पण की आकृतियो से रूबरू किया जाएगा। एपर्ण के बीचों बीच मां नंदा सुनंदा के चित्र के साथ साथ छोलिया नृत्य की झलक देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं कलाकारों द्वारा चावलो से जी20 का लोगो बनाया गया। अराइवल रूम के बाहर निकलते ही जी20 लोगो के साथ 20 देशों के राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देंगे। जिसके बगल डेलीगेट के लिए आलिशान हेंगर रूम तैयार किया गया है। अल्प विराम के बाद सुरक्षा के बीच लग्जरी छोटी बसों के साथ विदेशी मेहमानो को रुद्रपुर स्थित रेडिशन ब्लू होटल में ले जाया जाएगा। जहा पर लंच के बाद डेलीगेट का काफिला रामनगर को रवाना किया जाएगा लंच में उत्तराखंड के व्यंजन के अलावा भारतीय और विदेशी व्यंजन परोसे जायेगे तैयारियो का जायजा लेने के लिये शासन के नोडल अधिकारी और सूचना सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय पहुचे जहा उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए

और पढ़े  उत्तराखंड में कांपी धरती: गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…