उत्तराखंड- विजिलेंस की कार्रवाई, हरिद्वार में बीईओ व प्रभारी प्रधानाध्यापक 20 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

 

 

विजिलेंस की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए खंड शिक्षाधिकारी बृजपाल सिंह राठौर और एक सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। घंटों पूछताछ करने के बाद विजिलेंस की टीम दोनों को अपने साथ लेकर देहरादून रवाना हो गई। बीईओ की पत्नी देहरादून पुलिस में सीओ के पद पर तैनात हैं।

विजिलेंस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक शिकायत मिली थी कि 40वीं वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रमाणपत्र शिक्षा विभाग से जारी होना था। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी बृजपाल सिंह राठौर से प्रमाणपत्र जारी करने की गुजारिश की गई। इसके एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी गई। इसके बाद स्कूल से जुड़े व्यक्ति ने विजिलेंस से शिकायत कर दी।

बृहस्पतिवार को जैसे प्रिंसिपल ने रोशनाबाद स्थित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में आरोपियों को रिश्वत पकड़ाई, विजिलेंस ने बहादराबाद के बीईओ बृजपाल राठौर को रंगेहाथ पकड़ लिया। जांच में पता चला कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश ने बीईओ के लिए रिश्वत की मांग की थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। मुकेश बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) है। सूत्रों ने बताया कि मुकेश बृजपाल सिंह राठौर के लिए ही काम करता था।

विजिलेंस ने आवासों को भी खंगाला
विजिलेंस से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, टीम ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी बीईओ के देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर भी छापा मारा। घंटों तक आवास को खंगालने के बाद दस्तावेज सहित अन्य सामान कब्जे में लिया गया। वहीं, मुकेश के कनखल स्थित घर में भी तलाशी ली गई।

और पढ़े  उत्तराखंड कांग्रेस: अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व CM हरीश रावत
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…