देहरादून- बस में लगी आग, दमकल और पुलिस टीम ने 40 छात्रों का किया रेस्क्यू

 

 

राजधानी के सेंट जूड चौक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तमिलनाडु से ऑल इंडिया टूर पर आए 40 छात्र उस वक्त खतरे के साये में आ गए, जब उनकी चलती बस से अचानक धुआं उठने लगा। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और कुछ अन्य लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी छात्रों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया।

 

हरिद्वार से एफआरआई जा रहे थे छात्र
बस में तमिलनाडु के लगभग 40 छात्र सवार थे। ये छात्र ऑल इंडिया टूर पर निकले थे। सुबह यह दल हरिद्वार से निकलकर देहरादून स्थित एफआरआई देखने जा रहा था। जैसे ही बस सेंट जूड चौक के समीप पहुंची, इंजन के पास से अचानक घना धुआं निकलने लगा। बस में धुआं घुसते ही छात्रों के बीच चीख-पुकार मच गई।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर ने बस को साइड में लगाया, तभी ट्रैफिक पुलिस के कर्मी वहां पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। बस के दरवाजों और खिड़कियों की मदद से एक-एक कर सभी 40 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित नीचे उतारा। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही सभी को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई है।

बस से धुआं निकलता देख हमारे  ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने तुरंत बचाव कार्य किया। हमारी प्राथमिकता छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की थी। -लोकजीत सिंह, एसपी ट्रैफिक

और पढ़े  हरिद्वार: सिडकुल में उद्योगों का बड़ा मंच, इंडस्ट्रियल समिट और एक्सपो 2026 का CM धामी किया शुभारंभ
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…