1 आरोप और इतनी बड़ी सजा? शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

क्तिफार्म स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दसवीं के छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। किराए के मकान में फर्श पर उसका शव पड़ा मिला।

शिव मंदिर वार्ड शक्तिगढ़ निवासी संयासी साना ने बताया कि वह मूल रूप से हस्तिनापुर (यूपी) का रहने वाला है। पिछले 10 वर्षों से वह शक्तिफार्म में एक किराए के कमरे में रह रहा है। बाजार में उसकी जूस की दुकान है। बताया कि उसका बेटा नितिन साना (16) एक निजी विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ता था। आरोप लगाया कि मंगलवार को मासिक परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

इसके बाद भी विद्यालय प्रबंधन का मन नहीं भरा तो प्रबंधन ने अभिभावक को विद्यालय बुलाया। इस पर नितिन की मां विद्यालय गई। वहां प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने उसे प्रताड़ित किया और खरी-खोटी सुनाई। उसकी मां को बच्चे की गलती के लिए सभी के सामने माफी मांगने को विवश किया।

इस प्रकरण से नितिन गुमसुम हो गया। विद्यालय से लौटने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। न किसी से बात की और न ही खाना खाया। शाम को जब उसकी छोटी बहन जिया दुकान से कमरे में गई तो देखा कि नितिन का शव जमीन पर पड़ा है। बेटी की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने नितिन को डॉक्टर को दिखाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

और पढ़े  देहरादून- दून विवि में CM की घोषणा, दो भवनों का लोकार्पण, कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का भी किया शुभारंभ

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love