देहरादून- धक्के से स्टार्ट हुई CM के काफिले की पायलट कार, चालक निलंबित, सीओ ट्रैफिक को सौंपी जांच

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले की पायलट कार को बृहस्पतिवार को सचिवालय में धक्का लगाना पड़ा। बिना पायलट कार के ही काफिला सचिवालय से बाहर निकलने को था कि गेट के बाहर एक इंटरसेप्टर वाहन को धक्का लगाकर स्टार्ट किया जा रहा था। एसएसपी ने पायलट कार के चालक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे सचिवालय से निकलने वाले थे। जैसे ही वह अपनी कार में बैठे तो सबसे पहले पायलट कार को आगे बढ़ना था लेकिन वह स्टार्ट ही नहीं हुई। इसके बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने कार को धक्का लगाकर स्टार्ट किया।

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पायलट कार चालक दीपक सैनी को निलंबित कर दिया गया है। वीआईपी काफिले में नियुक्त सभी वाहनों की मरम्मत पुस्तक को चेक किया गया। इसमें सभी कारें ठीक पाई गईं। बावजूद इसके यह कार समय पर स्टार्ट नहीं हुई। ऐसा क्यों हुआ इसकी विस्तृत जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है।

पुलिस के वाहनों ने कराई फजीहत, सोशल मीडिया पर उड़ा मखौल
एक ही समय में इस तरह से पुलिस के दो वाहनों को धक्के से स्टार्ट होने का मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। इससे पुलिस की फजीहत हुई। सोशल मीडिया पर इसका खासा मखौल भी उड़ा।

और पढ़े  देहरादून: दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…