Uttarakhand Vidhanshabha Election 2022 : कांग्रेस ने 5 और बागी को किया 6 साल के लिए निष्कासित, 9 बागी अब तक हो चुके है बाहर ।।

Spread the love

कांग्रेस से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे छह और नेताओं पर पार्टी ने कार्रवाई की है। पूर्व विधायक भीमलाल आर्य समेत पांच नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इससे पूर्व चार प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। इस तरह पार्टी अब तक नौ प्रमुख नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।
विधानसभा चुनाव में तमाम सीटों पर कई नेताओं ने बगावती तेवर दिखाते हुए अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मनाने पर कई नेताओं ने नामांकन वापस ले लिया लेकिन कुछ अभी भी मैदान में डटे हैं। जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पूर्व विधायक भीमलाल आर्य को घनसाली सीट पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी धनीलाल शाह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर निकाला गया है।
वहीं, किरन डालाकोटी को भी निष्कासित किया गया है। डालाकोटी लालकुआं सीट पर हरीश रावत के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं संध्या डालाकोटी के पति हैं। संध्या को पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।  इनके अलावा ज्वालापुर सीट से पार्टी प्रत्याशी रवि बहादुर के खिलाफ मैदान में उतरे एसपी सिंह इंजीनियर, बागेश्वर सीट से पार्टी प्रत्याशी रंजीत दास के खिलाफ मैदान में उतरे बालकिशन और भैरवनाथ टम्टा को भी निकाल दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- बोल्डर गिरे, यमुनोत्री मार्ग पर दो कांवड़िए घायल, टिहरी की 9 सड़कें बंद, एयरपोर्ट के पास ऐसा हाल
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *