भाजपा ने किया पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 7 लोगों को निष्कासित

देहरादून- भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त एवं पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर 7 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। निष्कासित सदस्यों में पवन कुमार चौहान लालकुआं, अजय वर्मा लक्सर, टेक बल्लव रुड़की, नितिन शर्मा रुड़की, दर्शन लाल शाह घनसाली, भुवन राणा नानकमत्ता, अजय तिवारी किच्छा शामिल है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

और पढ़े  आदि कैलाश यात्रा में 26 साल के युवक की मौत: सांस लेने में दिक्कत से बिगड़ी तबीयत, इस सीजन 3 की जान गई
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…