उत्तराखंड पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राफ़िक एरा के छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक।

Spread the love

उत्तराखंड पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राफ़िक एरा के छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक।

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी कैंपस में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड पुलिस और साईं नशा मुक्ति केंद्र ने संयुक्त रूप से स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के साथ मिलकर करवाया। साईं नशा मुक्ति केंद्र के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। साईं नशा मुक्ति केंद्र की ओर से श्री दुष्यंत आहूजा ने बताया कि एक व्यक्ति की नशे की लत से सिर्फ एक व्यक्ति प्रभावित नहीं होता बल्कि उसका परिवार भी उस नशे की आग में बुरी तरह जलता है और पूरे जीवन भर प्रभावित रहता है।
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (कुमाऊं डिवीज़न) डॉ. नीलेश आनंद भारने बताया कि युवाओं में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के लिए नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत पूरे देश में जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही कि पूरे देश में स्वयंसेवकों की टीम का निर्माण किया जा रहा है जो की नशे की लत के विरुद्ध काम करेंगे। डॉ. नीलेश आनंद ने छात्रों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई।
इस दौरान ग्राफ़िक एरा कैंपस निदेशक ने कहा कि हम लोगों को अपने युवा शक्ति को बचाने के लिए खेलों के प्रति और रुचि बढ़ानी होगी, ताकि युवाओं को एक दिशा प्रदान कर सकें। इस कार्यक्रम में लालकुआं एस. एच. ओ. सहित कैंपस के सभी छात्र और अद्ध्यपक गण मौजूद रहे।

और पढ़े  ब्रेकिंग- हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...देखें विडियो।

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *