लालकुआं: पुलिस ने देर रात चरस तस्कर को किया गिरफ्तार।

लालकुआं: पुलिस ने देर रात चरस तस्कर को किया गिरफ्तार।

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात 104.25 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को दबोचा है पकडे़ गये आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस आरोपी से चरस कहां से लाता एवं कहां बेचता था उसकी जानकारी जुटा रही है।
बताते चले कि रविवार देर रात एसआई प्रकाश कुमार आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता स्थित बिदुखेड़ा प्राईमरी स्कूल को जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी इस दौरान बिन्दूखेड़ा मार्ग से आ रहे एक युवक पर पुलिस को शक हुआ जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो युवक पुलिस को देख भागने लगा जिसके बाद तुरंत ही पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर धर दबोच लिया जिसपर उसकी तलाशी ली गई वही तलाशी के दौरान पुराना बिन्दूखत्ता निवासी पवन बोरा पुत्र मोहन सिंह बोरा के पास से पुलिस को 104.25 ग्राम चरस बरामद हुई जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से चरस बरामद की गई है तथा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस ने कहा कि आरोपी चरस कहा से लेकर आता है तथा कहां बेचता है उसकी जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थो की तस्कारी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।इधर पुलिस टीम में कास्टेबल कमल बिष्ट,आनंदपुरी ,चन्द्रशेखर तथा महिला कास्टेबल माया बिष्ट मौजूद रही।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…